टिब्बी: टिब्बी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, बीसीएमओ डॉ. रीतिका पारिक ने किया
टिब्बी में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। बीसीएमओ डॉ. रीतिका पारिक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सीएचसी टिब्बी, सुरेवाला व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से नाश्ता कर आने और अभिभावकों से बेटियों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने की अपील की है।