धमतरी: महिलाओं ने रेत से भरी हाईवा रोकी, खनिज अफसरों को चूड़ी भेंट कर लगाया मिलीभगत का आरोप
जिले में अवैध रेत का परिवहन लगातार जारी है जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है जो अवैध रेत की निकासी की कई बार शिकायत भी करते रहते है बावजूद खनिज विभाग पर यह आरोप है कि विभाग के लोग मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं करते सोमवार को ग्राम झूरा नवा गांव से भी इसी तरह का मामला सामने आया जब महिलाओं ने रेत से भरी हाईवा वाहनों को रोक दिया था