तिलहर: खुदागंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में युवक को म्युना पुलिया से किया गिरफ्तार
दरअसल थाना खुदागंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त रिंकू को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त थाना खुदागंज क्षेत्र के अकबरपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 14 मार्च को नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के संबंध में एक मामला दर्ज कराया गया था।