पूर्णिया पूर्व: के० हाट थाना में राजद प्रवक्ता ने अररिया सांसद के खिलाफ प्राथमिकी कराई दर्ज
अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह के द्वारा दिये गए बयान पर बबाल थमने का नाम नही ले रहा है। पूर्णियाँ में राजद प्रवक्ता आलोक राज ने इसके खिलाफ गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे के.हाट थाने में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि अररिया सांसद के इस बयान से समाज मे द्वेषता फैलेग।उनके साथ राजद के अन्य नेता भी मौजूद थे।