#Maharajganjpolice
आगामी #मोहर्रम त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना #परसामलिक पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करते हुए लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन द्वारा लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।
@Uppolice
@AdgGkr
@diggorakhpur