आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा नौतनवा के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया।
जनपदवासियों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
#UPPolice