दादरी: पुलिस ने रिमांड पर लिए गए वाहनचोरों की निशानदेही पर 5 लग्जरी कारों को बिसरख पुल के नीचे से किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर 113 थाना पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिए गए तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच लग्जरी कारों को बरामद किया है। वहीं पुलिस ने अभियुक्तों की सूचना पर एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से हेमराज के रूप में हुई है जो कि पंजाब का रहने वाला है।