दादरी: एलीट गोल्फ ग्रीन सोसाइटी में अचानक चलती हुई लिफ्ट अटकने से मचा हड़कंप, 20 मिनट तक बंद लिफ्ट में फंसी रही 7 वर्षीय बच्ची
नोएडा के सेक्टर-79 में स्थित एलीट गोल्फ ग्रीन सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोसाइटी की चलती हुई लिफ्ट अचानक अटक गई। वहीं बंद लिफ्ट में तकरीबन 20 मिनट तक 7 वर्षीय बच्ची फंसी रही। घटना लिफ्ट में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कब हो गई है। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे मेंटेनेंस के कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद 7 वर्षीय बच्ची को सकुशल बाहर निकाला है।