दादरी: पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल झपट मारों को सेक्टर-62 से किया गिरफ्तार, मौके से लूटे हुए 14 मोबाइल व मोटरसाइकिल हुई बरामद
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शनिवार को तीन शातिर मोबाइल झपट मारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लूटे हुए 14 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से विकास, विपिन व जितेंद्र के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।