बाबई: तवा पुल के पास पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब की जब्त, आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब ले जा रहा था उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान तवा पुल के पास आरोपी महेश पिता इंदर के पास से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की। जप्त शराब की कीमत रु500 बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार के आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।