बाबई: गनेरा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को फरियादी राहुल पिता हेमराज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी राकेश फरियादी से ग्राम गनेरा में घर के सामने फरियादी से विवाद करने लगा विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की ओर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।