बाबई: माखननगर में गुप्ता किराने के सामने ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कार हुई क्षतिग्रस्त, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी सुनील पिता राम पाटिल ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई की माखननगर मे गुप्ता किराने के सामने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जॉन डीयर ट्रैक्टर के चालक ने फरियादी की कार मे टक्कर मार दी। हादसे मे फरियादी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।