बाबई: माखननगर के सराफा बाजार में चल रही डेरिया बंधुओ के यहां जीएसटी की टीम की कारवाई हुई पूरी, विभाग ने 60 लाख की लगाई पेनॉल्ट
माखननगर के सराफा बाजार में डेरिया लाइन स्थित संगठन डेरिया सराफा एवं सत्याग्रह डेरिया सराफा प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों पर 60 लाख रुपए की पेनॉल्टी लगाई है। एडिशन कमिश्नर जीएसटी रजनी सिंह ने बताया कि माखननगर के डेरिया बंधु सराफ व्यापारी के यहां पर टीम की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। दोनों फर्म पर 60 लाख की पेनॉल्ट टैक्स लगाया है।