बाबई: चोराहेट में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को फरियादी भोले अहिरवार पिता राजाराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी गोपाल अहिरवार फरियादी से ग्राम चोराहेट मे पंचायत के पास विवाद करने लगा देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे लिया।