जिले में 24 मार्च को होली एवं 25 मार्च को धुलण्डी का त्यौहार मनाया जाएगा।जिला मजिस्ट्रेट डॉ.खुशालयादव ने होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के अवसर पर समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर निर्देशित किया,कि वे उनके क्षेत्र के तहसीलदार एवं नायबतहसीलदार के साथ क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों पर पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए।