सवाई माधोपुर: आदर्श आचार संहिता की पालना नहीं करने पर आदर्श नगर विद्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने दिया कारण बताओ नोटिस
सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा क्षेत्र टोंक सवाई माधोपुर अनिल चौधरी ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गीता देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य विनोद कुमारी एवं वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य मन्दोरी लाल को आदर्श आचार संहिता की पालना नहीं करने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए।