द्वारका: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, दूर-दूर से लोग पहुंचे
साउथ वेस्ट दिल्ली के दादा देव मंदिर में उत्तराखंड जन विकास समिति की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति की कई झलक दिखाई दी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बिजवासन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल देवेंद्र सहरावत, भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत समेत तमाम राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के प्रसिद्ध लोग का उपस्थित रहे।