कर्वी: चित्रकूट: नो-एंट्री वसूली ऑडियो मामले में दो ट्रैफिककर्मी हुए निलंबित, जांच शुरू
चित्रकूट: नो-एंट्री में ट्रक पास कराने के नाम पर कथित वसूली के वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी हवलदार सरोज और आरक्षी कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया। प्रारंभिक जांच में ऑडियो सरोज की आवाज का प्रतीत हुआ। मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी यातायात को सौंपी गई है।