बिजनौर: हल्दौर के गांव खारी में बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Bijnor, Bijnor | Jun 19, 2026 बिजनौर में शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार हल्दौर क्षेत्र के गांव खारी में बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक कुतुबुद्दीन लकवे की बीमारी से प्रभावित था।परिजनों ने सभी जगह उपचार कराया लेकिन बीमारी ठीक नहीं हो पाई जिस कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया