मुज़फ्फरनगर: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को सड़क किनारे मिली खून से लथपथ लाश, शादी से 6 दिन पहले हुई मौत
मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज खबर। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला मोनू कुमार घर नहीं लौटा। बाद में नई मंडी पचेन्डा रोड पर उसका खून से लथपथ शव मिला। हाथ की नस कटी थी और पास में चाकू पड़ा था। छह दिन बाद उसकी शादी थी। पुलिस आत्महत्या की संभावना पर जांच कर रही है, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। जिस पर नई मंडी पुलिस हर पहलुओं पर जांच में जुट गई है।