बिंदकी: मिराई गांव की युवती 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी, 4 घंटे बाद प्रशासन ने उसे नीचे उतारा, महिला अवैध कब्जे से परेशान
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव की रहने वाली युवती ननकी कुशवाहा उर्फ नीतू गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरवा मीर चौकी के सिकठियापुर चौराहे से 1 किलोमीटर दूर करबिगवा रोड किनारे स्थित 120 फीट ऊंचे टावर में चढ़ गई। पुलिस प्रशासन ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया जिस पर 4 घंटे बाद वह नीचे उतरी।