चम्पावत में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर चंपावत जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरन कार्यकर्ताओं ने जोरदार आक्रोश रैली भी निकाली।वृहस्पतिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल व पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी मूर्ति से लेकर गोरलचौड़ मार्ग तक आक्रोश रैली निकालते हुए विरोध जताया। जिसके बाद मोटर स्टेशन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि भाजपा सरकार ने ज्ञानेश कुमार के साथ 140 करोड भारतीयों के साथ धोखा किया है। और वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। जिसको लेकर पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन व आन्दोलन चल रहें हैं। पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने केन्द्र व राज्य में लोकतंत्र की हत्या करते हुए सत्ता हासिल की है। जिसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जरूर देगी। कहा जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकदमा दर्ज नहीं होता है कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
चिराग फर्त्याल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी।
निर्मला गहतोड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री।