झंगहा थाना क्षेत्र के रानापार निवासी उमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं अपने खेत में बोरिंग कर रहा था तभी मैं खाना खाने चला गया मेरा भाई मौजूद था तभी गोपाल साहनी, अवधेश साहनी, अजय यादव, आदित्य और अन्य अज्ञात लोग मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।