मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में हेल्पर की स्लीपर बस के नीचे दबने से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड गली नंबर 2 निवासी निशु रावल पुत्र मुकेश रावल स्लीपर बस में हेल्पर का काम करता था। वही बस रविवार की सुबह भोगांव से बेवर जा रही थी। जैसे करपिया से थोड़ा आगे गोगा जी मंदिर के पास समान निकालने के लिए उतरे। तभी चालक ने लापरवाही से बस को आगे भड़ा दिया जिसके नीचे दबकर निशु की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।