लखीसराय: जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में ऋण योजनाओं की समीक्षा बैठक
जिला मुख्यालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, पटना द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एवं एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।