मदनपुर: सांसद अभय सिन्हा की स्कॉर्पियो पर हसनवार में हुआ हमला, 'मारो-मारो' की आवाज के बीच टूटा गाड़ी का शीशा, एक हिरासत में
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनवार गांव में मंगलवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर सांसद के निजी सहायक संजय कुमार ने मदनपुर थाना