अकबरपुर: ग्राम सैंथा में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में CO अकबरपुर ने दी जानकारी
CO अकबरपुर संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटू उर्फ अतुल निवासी ग्राम सैंथा थाना गजनेर कानपुर देहात द्वारा सूचना दी गयी कि मुझे गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा मारा पीटा गया है । इस सूचना पर थाना गजनेर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची व छोटू उर्फ अतुल का मेडिकल परीक्षण कराया गया।