सतसंडा गुणसागर मार्ग में शुक्रवार 7 बजे एक लक्जरी वाहन अनियंत्रित हो सड़क से दूर खेत में बुरी तरह जा पलटा। जिसमें वाहन पर सवार एक व्यक्ति तथा चालक घायल हो गया। वहीं इस घटना में स्थानीय एक महिला को भी चपेट में आकर चोटिल होने की बात सामने आई है।घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उक्त वाहन को बाहर निकाला,और कब्जे में लिए।