चमनपुर पंचायत में सहयोग शिविर में दर्जनों मामले का हुआ निष्पादन
डिएम,एसपी को चमनपुर मुखिया मुकेश कुमार सिंह एवं समाजसेवी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया
भारतवर्ष लाइव/शिवहर---- शिवहर जिला के चमनपुर पंचायत में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह व जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, सहयोग शिविर में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी स्थानीय प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय प्रशासन ने सहयोग शिविर में दर्जनों मामले का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा।
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी व पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के पंचायत पहुंचने पर चमनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह एवं समाजसेवी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी अधिकारियों का स्वागत किया।
शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के पंचायत स्तर पर पहुंचकर सीधे समस्याएं सुनने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। शिविर के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निष्पादन का भरोसा दिलाया।
चमनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह व उसके बड़े भाई दिलीप कुमार सिंह ने बताया है कि सहयोग शिविर लगने से पहले लोगों को जागरूक किया गया था कि आप अपनी समस्या को लेकर सहयोग शिविर में पहुंचे और अपनी समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करवाएं। उन्होंने बताया कि आज भी बड़ी संख्या में लोग सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी-अपनी समस्या का समाधान को लेकर आवेदन दे रहे हैं।
भारतवर्ष लाइव न्यूज नेटवर्क संवाददाता मो० दानिस ख़ान
District Administration Sheohar Sheohar Police