धरमपुरी: धामनोद में कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, भट्टी छोड़कर भागे शराब माफिया
धामनोद में कच्ची शराब पर बड़ा वार, भट्टी छोड़ भागे माफिया। धामनोद बूटी नाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शनिवार शाम 4:00 एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी और छोटी बूटी नाला में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।