भरथना: भरथना कस्बे में ओवरलोड मोरम से भरे 11 डंपर-ट्रक पकड़े गए, प्रशासन की कार्रवाई से ओवरलोड माफिया में मचा हड़कंप
भरथना कस्बे में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 डंपर व ट्रकों को पकड़ लिया। गुरुवार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे गोल चक्कर के पास संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर कर यह कार्रवाई की। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ रामदवन मौर्य, जिला खनन अधिकारी ब्रजबिहारी और एआरटीओ की संयुक्त टीम कार्रवाई की है।