कोंडागांव: जय स्तंभ चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, सिग्नल पर रुकी बाइकों को यात्री बस ने रौंदा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार घायल
कोंडागांव नगर के जय स्तंभ चौक पर राम मंदिर के सामने आज शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो महीला सहित इस हादसे में चार लोग घायल हुए है। सूत्रों के मुताबिक कोंडागांव से नारायणपुर जाने के लिए निकली बस्तर ट्रेवल्स की यात्री बस जय स्तंभ चौक पर सिगनल पर रुकी बाईकों पर अनियंत्रित होकर चढ़ गई।