कोंडागांव: जिले के ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल को होगा ग्राम सभा का आयोजन
छ.ग.पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 6 में ग्राम सभा का प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रावधान है।जिसके तहत 14 अप्रैल को ग्रामसभा का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा और विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।ग्रामसभा में लिए गये निर्णयों का अधिकतम 15 मिनट का वीडियो ग्राम सभा निर्णय मोबाईल एप्प में अपलोड किया जाएगा।