मुरैना नगर: बालाजी गार्डन के सामने गली में सीवर चेंबर में आग और फिर ब्लास्ट, सीसीटीवी में कैद
मुरैना शहर के वार्ड क्रमांक 14 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब एक खुले सीवर चैंबर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। मामला बालाजी गार्डन के सामने गली नंबर एक का है। जहां लंबे समय से सीवर चैंबर बंद पड़ा था और उसके आसपास कचरा वह गंदगी जमा हो गई जिसके बाद अचानक आग लगी और जोरदार ब्लास्ट हो गया लेकिन दो महिलाएं बाल बाल बच गई।