चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुरू हुई। पुरानीबस्ती स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।