चित्तौड़गढ़: जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में 90 में से आधे से अधिक मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया
जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में डीओआईटी जनसुनवाई केंद्र में किया गया। जनसुनवाई में जिलेभर से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं परिवेदनाओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया। कुल 90 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से आधे से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की गई।