महासमुंद लोकसभा के सांसद रुपकुमारी चौधरी ने शनिवार को शाम 5 बजे कहा कि जिला पंचायत को ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के साथ मिलकर सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।