कालपी: कालपी में यमुना नदी के पुल के पास तैरता मिला 45 वर्षीय महिला का शव, भोगनीपुर पुलिस ने नाविकों की मदद से किया बरामद
Kalpi, Jalaun | Apr 2, 2026 कालपी में यमुना नदी के पुल के पास गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे जलधारा में एक 45 वर्षीय महिला का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया, यह शव कानपुर देहात जिले की सीमा में बरामद हुआ है, वही भोगनीपुर थाना पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को बरामद किया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और आसपास लोगों से शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।