तिसरी: मनरेगा के कुएं में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
Tisri, Giridih | Apr 5, 2026 तिसरी थाना क्षेत्र के बारेपाट गांव में स्थित अधूरा मनरेगा कूप में डूबने से अनिल यादव के पांच वर्ष के अनुज पुत्र अमन कुमार की मौत हो गई।देर शाम को स्वजन ने खोजने के दौरान उक्त कूप से बाहर निकाला।बच्चा का शव निकलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि मृतक बच्चा चार बजे घर से खेलने निकला था।