महोबा: डीएम कार्यालय पर जय जवान जय किसान एसोसिएशन का प्रदर्शन, फसल नुकसान और खरीद अव्यवस्था पर उठाई गई आवाज
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 किसानों ने बेमौसम बारिश से फसल नुकसान, फसल बीमा और गेहूं खरीद में धांधली के खिलाफ डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग की। आरोप है कि बीमा कंपनियों के नंबर काम नहीं कर रहे और बारदाने की कमी से खरीद प्रभावित है, जिससे किसान कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं।