कौंच: नदीगांव में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने नावली-नदीगांव रोड से किया गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार
Konch, Jalaun | Jun 23, 2026 मंगलवार सुबह 9 बजे जालौन पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नदीगांव थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे जिला भिंड मध्य प्रदेश निवासी आरोपी को नावली-नदीगांव रोड से गिरफ्तार कर लिया। 18 मई को दर्ज मामले में आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोप है।