पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने GMCH का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से बात कर व्यवस्था का लिया जायजा
Purnea East, Purnia | Jul 13, 2026
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल GMCH का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात कर व्यवस्था का जायजा लिया और दवाओं की कमी, चिकित्सकों की अनुपस्थिति, तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर रेफर करने जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर अस्पताल प्रशासन व व्यवस्था पर नाराजगी जताई।