शाहजहांपुर: बैनामा प्रक्रिया में बदलाव के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महासचिव राजेश अवस्थी ने सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए कहा कि जन सेवा केंद्रों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने से आम आदमी की लूट होगी और लाखों अधिवक्ताओं का रोजगार छिन जाएगा।