केशकाल: कुएंमारी जलप्रपात में हुआ दर्दनाक हादसा, झरने में फिसलकर नीचे गिरने से एक पर्यटक की हुई मौत
केशकाल के कुएंमारी जलप्रपात में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार रायपुर निवासी संतोष बैध अपने परिवार के साथ कुएंमारी जलप्रपात में घूमने आए थे। तभी वह झरने में फिसलकर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार हेतु केशकाल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।