रमकंडा: रमकंडा समेत गढ़वा के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, कई जगह मिलीं खामियां, सुधार के निर्देश
गढ़वा जिले में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया गया। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी और विभिन्न प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश केंद्रों में दवाएं, रजिस्टर और स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक मिलीं। हालांकि कुछ जगहों पर दवा भंडारण, बिजली मीटर और पानी की समस्या