जगदलपुर: समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को शाला प्रवेश उत्सव सहित संबंधित स्कूलों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए
जगदलपुर, 16 जून 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का नोडल