पाटन: ग्राम राखी, बरबटा,जमुनिया सहित कई गांव के किसानों ने पानी निकासी न होने की समस्या को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ग्राम कुमगवा,बरबटा राखी जमुनिया के किसान बड़ी संख्या में गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पाटन तहसील कार्यालय पहुंचे और यहां पर उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों ने मांग रखी कि गांव में पानी निकासी न होने के कारण फसल खराब हो रही है जिसको लेकर कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी का कहना है कि पटवारी को भिजवाकर यथा स्थिति दिखाई जाएगी।