घोड़ाडोंगरी: भीषण सड़क हादसा: बाइक और इनोवा की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल, राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया
घोड़ाडोंगरी में शिव मेडिकल के सामने एक तेज रफ्तार बाइक और इनोवा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़े नजर आए इस दुर्घटना में बाइक चालक और इनोवा कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया