घोड़ाडोंगरी: तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दमखम, न्यू स्टार क्लब महेंद्रवाड़ी ने जीता फाइनल
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिखली आमडाना में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार दो बजे को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बीच न्यू स्टार क्लब महेंद्रवाड़ी ने ज्ञान कुंज एकेडमी बैतूल को परास्त कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 11,000 रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।