हमीरपुर: हमीरपुर में बेतवा पुल के नीचे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस शिनाख्त में जुटी
मुख्यालय में बेतवा पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वृद्ध के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पुल से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। शव मिलने की यह घटना बेतवा पुल के नीचे कोठी नंबर एक के पास की है। यहां से गुजर रहे राहगीरो